दैनिक भारत न्यूज

बिलरियागंज।
थाना बिलरियागंज पुलिस अपराधियों की धर पकड़ के लिए जैगहा में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को मुखबिर द्वारा ईनामिया गैंगस्टर के सियरहा अंडर पास पर मौजूद रहने की सूचना मिली। पुलिस चेकिंग छोड़कर तुरंत हरकत में आ गयी। वह सियरहा श्रीनगर अंडर पास पर पहुंची। ईनामिया गैंगस्टर रब्बानी वहां मौजूद मिला। पुलिस ने घेरा बंदी कर उसे पकड़ लिया।पुलिस ने बताया कि रब्बानी पुत्र फिरोज कस्बा बिलरियागंज कस्बे के अयूब नगर का निवासी है। वह संगठित अपराध को अंजाम देता था। वह गिरोह का सरगना था। थाना बिलरियागंज में उसके खिलाफ गैंगस्टर सहित विभिन्न संगीन धाराओं में कुल सात मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस इस बदमाश की गिरफ्तारी के लिए काफी दिनों से तलाश कर रही थी। पुलिस उसके कई गुप्त ठिकानों पर छापेमारी भी कर चुकी थी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *