
दैनिक भारत न्यूज
आजमगढ़।
जीयनपुर कस्बा के निवासी सूर्यनाथ मौर्य की अंजान शहीद में क्लिनिक है। वह अपनी क्लिनिक में बैठे थे। रात करीब 9 बजे आर्टिगा से दो बदमाश आए। वे गाड़ी से उतर कर अचानक क्लिनिक में घुस गए। क्लिनिक में बैठे डा. मौर्य अभी कुछ समझ पाते कि एक बदमाश ने उन पर कट्टा तान दिया। दूसरे बदमाश ने डाक्टर से उनका मोबाइल छीन लिया। इस बीच डाक्टर को जान से मारने की धमकी भी दिया। डाक्टर के शोर मचाने पर बदमाश मोबाइल लेकर आर्टिगा से भाग निकले।
पीड़ित की तहरीर पर कोतवाली जीयनपुर में घटना के एक दिन बाद दो अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्जकर पुलिस मामले की जांच करते हुए बदमाशों की तलाश में जुटी हुई है।
