अरुण यादव

आजमगढ़।
गंभीरपुर थाना क्षेत्र के गौरी गांव में बीते 28 अक्टूबर को हत्याकर फेंकी गई मूकबधिर शाहरुख के हत्या की गुत्थी घटना के नौ दिन बाद शुक्रवार को सुलझाते हुए मुख्य आरोपी बेकरी मालिक को गिरफ्तार कर ली। उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त प्लास्टिक की रस्सी बरामद हुई। पुलिस के मुताबिक शाहरुख जिस बेकरी से पावरोटी बेचने के लिए खरीदता था, उसकी ग्राहकों से बुराई करता था। प्रतिस्पर्धा के दौरान में इसका असर बेकरी के इनकम पर पड़ने लगा। जिससे परेशान होकर बेकरी मालिक ने अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर इस घटना को अंजाम दिया। पुलिस फरार दूसरे आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।
एसओ गंभीरपुर अमित कुमार त्रिपाठी के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी अरशद अहमद पुत्र अबुल कलाम है। वह गंभीरपुर थाने के मंगरावा रायपुर गांव का निवासी है। गौरी गांव में उसकी बेकरी है। जहां से गौरी गांव निवासी युवक शाहरुख खान पावरोटी खरीदकर बेचता था। शाहरुख मूकबधिर था। बीते 27 अक्टूबर को शाहरुख कहीं गायब हो गया। परिवार के लोग उसे तलाश ही रहे थे कि 28 अक्टूबर को उसकी लाश गौरी गांव में नहर के किनारे फेंकी मिली। धारदार हथियार से गला रेतकर उसकी हत्या की गई थी। घटना के बाद से ही पुलिस गुत्थी सुलझाने में जुटी हुई थी। इस दौरान पुुलिस घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज सहित अन्य साक्षों के आधार पर शुक्रवार को पुलिस इस मामले में बेकरी मालिक अरशद अहमद को गिरफ्तार कर ली। पूछताछ के दौरान उसने अपना जुर्म स्वीकार किया। एसओ ने बताया कि पूछताछ के दौरान अरशद अहमद ने बताया कि शाहरुख उसके यहां से पावरोटी खरीदकर बेचता था, लेकिन वह ग्राहकों को इशारों-इशारों में बताता था कि यह पाव घटिया है। इसको लेकर पूर्व में भी विवाद हुआ था, लेकिन वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा था। शाहरुख के इस हरकत का असर व्यवसाय पर पड़ रहा था। जिससे परेशान होकर अरशद ने अपने एक अन्य मित्र के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार बेकरी मालिक को जेल भेजवा दिया गया। फरार अन्य आरोपी की तलाश की जा रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *