
नरेंद्र बहादुर राय
आजमगढ़।
वादी सुनील यदव निवासी खेमई खरगपुर थाना गंभीरपुर के भाई अजीत यादव को शौचायल में गिरने से पैर में गंभीर चोट आ गई थी। इलाज के लिए उन्हें प्रकाश हेल्थ केयर सेंटर गोसाईं बाजार पर सत्यप्रकाश के पास लाया गया। सत्य प्रकाश ने स्वयं को चिकित्सक बता कर वादी के भाई को झांसे में ले लिया। इलाज ठीक तरह से न होने से उसकी हालत और बिगड़ती गई। पैर काटने तक की नौबत आगई। इस बीच पता करने पर जानकारी मिली कि क्लिनिक व चिकित्सक किसी का पंजीकरण नहीं है ।सभी फर्जी हैं।इस पर इलाज में लापरवाही के आरोप में पीड़ित ने गंभीर पुर थाने में चिकित्सक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने आज सोमवार को आरोपी चिकित्सक सत्य प्रकाश निवासी पंद्हा थाना मेहनगर को गोसाईं बाजार से गिरफ्तार कर लिया है।
