
नरेंद्र बहादुर राय
आजमगढ़।
सत्येंन पुत्र छोटेलाल निवासी 409 बस स्टाफ सिविल लाइन कोतवाली सदर, आजमगढ़ का कहना है कि सुभाष चौबे पुत्र रमाकांत तथा बेटा रत्नेश मणि चतुर्वेदी निवासीगण गंभीरबन थाना जहानागंज दोनों का अक्सर उसके यहां आना जाना रहता था। इस बीच सत्येंन ने उनसे जमीन खरीद की इक्षा व्यक्त की। इस पर पिता पुत्र दोनों ने कहा कि 149 कड़ी जमीन ग्राम रौली परगना निजामाबाद, तहसील सदर में विकाऊ है। वे ही जमींन मालिक हैं। उस जमीन का अपने नाम का कथित मुख्तार ए आम पेपर भी दिखाया गया। पर मांगने के बाद भी पेपर की कांपी उसको नहीं मिली। बावजूद इसके सत्येंन ने विश्वास कर 20 जून 2022 को रत्नेश मणि चतुर्वेदी के बैंक खाते में 6 लाख ट्रांसफर कर दिया तथा 10 हजार नकद दिया।वैसे जमीन का सौदा 1लाख 80 हजार में हुआ था। 6.10 लाख की रकम एडवांस के रूप में दी गई थी। जब जमीन की रजिस्ट्री की बात आयी तो आरोपी आना कानी करने लगे। काफी दबाव के चलते वे किसी तरह रकम वापसी का चेक दिए पर वह चेक भी बाउंस हो गया। खाते में कम पैसे थे। पीड़ित ने सुबाष चौबे पुत्र रमाकांत चौबे निवासी गंभीरबन थाना जहानागंज तथा पुत्र रत्नेश मणि चतुर्वेदी प्रोपराइटर चतुर्वेदी ब्रदर्स ईंट उद्योग ग्राम गंभीरबन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
