
नरेंद्र बहादुर राय
बिलरियागंज।
आजमगढ़ के गांधी पीजी कॉलेज मॉलतारी के प्रोफेसर डा. अखिलेश चंद्र को हिंदी साहित्य के क्षेत्र में उनके द्वारा दिए गए सराहनीय योगदान के लिए मानस शब्द शिल्पी सम्मान 2026 प्रदान किया गया। इस उपलब्धि से जिले का नाम रोशन हुआ, लोगों में हर्ष का माहौल है।
12 सितंबर को काशी हिंदू विश्व विद्यालय वाराणसी के भोजपुरी अध्ययन केंद्र पर आयोजित सम्मान समारोह कार्यक्रम में उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया।
हिंदी साहित्य के क्षेत्र में साहित्य सृजन ,भाषा संवर्धन एवं साहित्यिक चेतना के लिए प्रोफेसर डा. अखिलेश चंद्र की एक अलग पहचान रही है। इसके चलते ही उनको यह विशेष सम्मान मिला है। इस सम्मान से हिंदी साहित्य क्षेत्र में जनपद आजमगढ़ का गौरव बढ़ा है।
प्रोफेसर अखिलेश चंद्र लंबे समय से आजमगढ़ की धरती से जुड़कर हिंदी साहित्य के क्षेत्र में अलख जगा रहे हैं तथा इस धरती को विशेष साहित्यिक पहचान देने में लगे हुए हैं। उन्होंने कई पुस्तकें भी लिखीं हैं जो काफी चर्चित हैं।
