दैनिक भारत न्यूज

बिलरियागंज।
स्थानीय थाना क्षेत्र के टेनुआ मोड़ के पास रविवार को दो बाइकों की आमने सामने की टक्कर में एक बाइक चालक की मौके पर मौत हो गई। जबकि दूसरी बाइक पर सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा।
अली अख्तर (22) पुत्र ऐनू अख्तर निवासी सलेमपुर रविवार को किसी काम से बिलरियागंज की तरफ आ रहा था। इसी दरम्यान रौनापार थाना क्षेत्र के निबिहवा निवासी निखिल, दिव्यांशु, गोविंद तीनों एक ही बाइक पर सवार होकर सामने से तेज रफ्तार से आ रहे थे कि दोनों बाइकों में टेनुआ मोड़ के पास जोरदार भिड़ंत हो गई। मौके पर एक बाइक चालक अली अख्तर की मौत हो गई। दूसरी बाइक पर सवार निखिल, दिव्यांशु, गोविंद तीनो गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। बिलरियागंज थाना को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हेतु आजमगढ़, तथा घायलों को जिला अस्पताल भेज दिया। घायलों की हालत चिंता जनक बताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *