सुरेंद्र राय

पटवध।
इन दिनों पशुओं में लंपी रोग का ज्यादा खतरा रहता है। रोग की चपेट में आने से ज्यादातर गर्भवती पशुओं को ज्यादा दिक्कत होती है। रोग से पीड़ित पशु को बुखार आ जाता है, शरीर पर भीतर भीतर घाव बन जाता है। पशु को बचाने के लिए डाक्टर बुखार की दवा देते हैं। रोग और दवा की गरमी के चलते पशु बच्चा फेक देते हैं, पशु पालक का भारी नुकसान हो जाता है। ऐसे में पशुओं को लंपी रोग से बचाव के लिए युद्ध स्तर पर टीकाकरण किया जा रहा।
इसीक्रम में बिलरियागंज ब्लाक के पटवध कौतुक गांव में टीकाकरण हेतु ब्लॉक से एक टीम गठन कर पशुधन अधिकारी सत्येंद्र के नेतृत्व में टीकाकरण किया गया। इस दौरान टीम द्वारा 75 पशुओं का टीकाकरण किया गया। पशुधन अधिकारी सत्येंद्र कुमार द्वारा बताया गया कि पशुओं में लंमपी बीमारी का प्रकोप कॉफ़ी तेज हो गया है। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे सघन अभियान में टीकाकरण किया जा रहा है। जैसे लंपी भयंकर बीमारी पशुओं को ना हो सके। इस अवसर पर आशीष राय, संतोष राय, वेद प्रकाश, राधिका, मुनेन्द्र राय आदि लोगों के पशुओं को टीका लगाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *