नरेंद्र बहादुर राय

बिलरियागंज।
ब्रह्मर्षि वेल फेयर एसोसिएशन द्वारा रविवार को संगठन का स्थापना दिवस विभिन्न ब्लॉकों तहबरपुर, रानी की सराय, हरैया, अजमतगढ़ व बिलरियागंज में मनाया गया।
इस अवसर पर संगठन को और मजबूत करने पर जोर दिया गया तथा विरादारी के जरूरत मंद लोगों को हर संभव सहायता प्रदान करने की बात कही गई। बिलरियागंज ब्लॉक की बैठक क्षेत्र के श्रीनगर (सियरहा) स्थित राधा कृष्ण शिव मंदिर के प्रांगण में आयोजित हुई। जिलाध्यक्ष विवेक सिंह तथा ब्लॉक अध्यक्ष उमेश राय ने भगवान परशुराम के चित्र पर पुष्प अर्पित एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि संगठन ब्रह्मर्षि समाज के जरूरत मंद लोगों के लिए हमेशा खड़ा रहेगा। गरीब परिवारों के बच्चों की पढ़ाई, गंभीर बीमारियों के इलाज तथा बेटियों की शादी आदि में संगठन द्वारा यथा संभव सहयोग प्रदान किया जाएगा। संरक्षक जगदीश राय ने कहा कि संगठन को और मजबूत करने की जरूरत है।इसके लिए हमे विरादरी के गांवों में जाकर लोगों को जागरूक करना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *