
दैनिक भारत न्यूज
आजमगढ़।
मण्डलायुक्त विवेक द्वारा की गयी अपेक्षा के क्रम में मेदान्ता हॉस्पिटल लखनऊ द्वारा मंगलवार को मण्डलायुक्त कार्यालय के सभागार में निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया।
मेदान्ता हॉस्पिटल जनरल फिजीशियन डा. अमित शान्डिल्य के नेतृत्व में बीएमडी टेक्नीशियन जतिन तथा नर्सिंग स्टाफ नम्रता व अल्का की टीम द्वारा शिविर में लगभग 100 लोगों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया, जिसमें मुख्य रूप से उप निदेशक, अर्थ एवं संख्या हेमन्त कुमार, अपर निदेशक अभियोजन बीपी पाण्डेय, अर्थ एवं संख्याधिकारी डा. नीरंज श्रीवास्तव, प्रशासनिक अधिकारी रामअवध व राजेश यादव के साथ ही मण्डलायुक्त कार्यालय मण्डलीय विकास भवन स्थित कार्यालयों के कर्मचारियों, अधिवक्ताओं एवं वादकारियों द्वारा अपने स्वास्थ्य का परीक्षण कराया गया।
इस अवसर पर डा. अमित शान्डिल्य ने बताया कि शिविर में आरबीएस, बीपी, बीएमडी, ईसीजी आदि का परीक्षण किया गया। परीक्षण में जहाँ अधिकांश लोगों का स्वास्थ्य सामान्य पाया गया, वहीं कतिपय लोगों में डायबिटीज, हाइपरटेंशन, अर्थराइटिस के लक्षण मिले। उन्होंने बताया कि चेकअप कराने वालों को चेकअप के परिणाम के आधार पर समुचित उपचार का परामर्श दिया गया।
