
दैनिक भारत न्यूज
लालगंज (आजमगढ़)।
नगर पंचायत कटघर लालगंज में बुधवार को सड़क की पटरी पर से अतिक्रमण हटाने का काम शुरू किया गया। जिससे अतिक्रमण करने वालो में खलबली मच गयी। लोग अपना ठेला, खोमचा लेकर भागने लगे। नगर पंचायत द्वारा सड़क के दोनों तरफ बने नाली के बीच में किए गए अतिक्रमण को हटाने हेतु मुनादी कर चेतावनी दे दिया गया था।मुनादी के बाद अतिक्रमण हटाने की अवधि बीत जाने के बाद भी अतिक्रमण न हटने पर बुधवार को उपजिलाधिकारी राजकुमार बैठा, क्षेत्राधिकारी भूपेश पांडेय, अधिशासी अधिकारी विनय शंकर अवस्थी के नगर पंचायत कर्मियों व पुलिस बल के साथ इस तपती धूप में अतिक्रमण हटाने सड़क पर निकल कर अतिक्रमण हटवाना शुरू किए। जिससे अतिक्रमण करने वालो में खलबली मच गयी। लोग ठेला, खोमचा लेकर भागने लगे। पटरी पर लगाए गए बोर्ड को उखाड़ कर नगर पंचायत कर्मी ट्रैक्टर पर लाद रहे हैं। अभियान शुरू हो गया है। देखना है कि आज ही समाप्त हो जाता है या कई दिन चलता है। इसके पूर्व भी इसी तरह से कई बार अतिक्रमण हटाने का अभियान चला था। दूसरे दिन ही पुनः अतिक्रमण हो जाता है।
