दैनिक भारत न्यूज

आजमगढ़।
ब्यूटी और पर्सनल केयर सेक्टर की जानी-मानी कंपनी होनासा कंज्यूमर लिमिटेड ने जनपद में एक बड़ी शुरुआत की है। नगर के प्रतिष्ठित सिविल लाइंस इलाके में, अग्रसेन चौराहे के पास, कंपनी ने डालमिया ब्रदर्स सौरभ डालमिया और प्रत्यूष डालमिया के साथ मिलकर अपने मशहूर ब्रांड्स ‘मामाअर्थ’ और ‘द डर्मा को’ के पहले कंबाइंड स्टोर का भव्य उद्घाटन किया। उत्तर प्रदेश में कंपनी की यह 20वीं शाखा है।
इस नए स्टोर का शुभारंभ मुख्य अतिथि एसपी सिटी मधुबन सिंह, सीओ सिटी शुभम् तोंदी, लेफ्टिनेंट कमांडेंट मनोज, डॉ. स्वस्ति सिंह एवं प्रियम बनर्जी हेड रिटेल मामार्थ द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर किया गया। इस दौरान शहर के कई गणमान्य लोग भी मौजूद रहे।
ग्रैंड ओपनिंग के मौके पर ग्राहकों के लिए कई एक्साइटिंग लॉन्च ऑफर्स लाइव किए गए हैं।
जिसमें स्टोर पर प्रत्येक खरीदारी करने वाले ग्राहक को एक फेसवॉश बिल्कुल मुफ्त दिया जा रहा है। इसके अलावा भी स्टोर पर आने वाले उपभोक्ताओं के लिए कई अन्य आकर्षक डील्स उपलब्ध कराई गई हैं।
अब तक आजमगढ़ के लोगों को बेहतरीन स्किनकेयर और हेयरकेयर प्रोडक्ट्स के लिए बड़े शहरों का रुख करना पड़ता था या ऑनलाइन ऑर्डर का इंतजार करना पड़ता था। लेकिन अब सीधे अपने शहर में स्टोर खुल जाने से उपभोक्ताओं में भारी उत्साह है। इस एक ही स्टोर के छत के नीचे ग्राहकों को ‘मामाअर्थ’ के टॉक्सिन-फ्री, नेचुरल प्रोडक्ट्स और ‘द डर्मा को’ के डर्मेटोलॉजिस्ट-टेस्टेड प्रोडक्ट्स की पूरी रेंज आसानी से मिल सकेगी।
शहर के मुख्य कमर्शियल हब में स्टोर खुलने से आने वाले दिनों में यहां ग्राहकों की भारी भीड़ जुटने की उम्मीद है।
इस दौरान चेयरमैन सरफराज आलम, डॉक्टर भक्तवत्सल, श्याम सुंदर डालमिया, संजय डालमिया, अतुल अग्रवाल, भोला नाथ जलाना, मनोज खेतान, योगेश तिवारी, ओम अग्रवाल, मुन्ना अग्रवाल, राकेश अग्रवाल, अजीत रूंगटा, अविनाश जालान आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *