दैनिक भारत न्यूज

आजमगढ़।
पुलिस लाइन आजमगढ़ में चल रहे खेल पहल कार्यक्रम के तहत प्रशिक्षण ले रही दो महिला खिलाड़ियों ने जनपद का नाम रोशन किया है। दोनों का चयन अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय ताइक्वांडो चैंपियनशिप के लिए हुआ है।
19 नवंबर को मोहम्मदाबाद स्थित संत गदीनाथ महाविद्यालय में आयोजित अंतर महाविद्यालयीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर स्वाति निषाद (अंडर-49 किग्रा) पुत्री प्रेमचंद निषाद और अंशु यादव (अंडर-62 किग्रा) पुत्री ओम प्रकाश यादव का चयन हुआ है। यह राष्ट्रीय चैंपियनशिप 21 से 24 दिसंबर तक शारदा यूनिवर्सिटी, नोएडा में होगी।
गुरुवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने पुलिस लाइन में दोनों खिलाड़ियों को सम्मानित कर बधाई दी और राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया।
उल्लेखनीय है कि पुलिस लाइन में राष्ट्रीय प्रशिक्षक सुनील कुमार शिंदे के मार्गदर्शन में ताइक्वांडो प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस अवसर पर एएसपी नगर मानुष पारीक, एएसपी ट्रैफिक पंकज श्रीवास्तव सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *