दैनिक भारत न्यूज

आजमगढ़।
गंभीरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में पति पत्नी के बीच उत्पन्न हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि नाराज पत्नी ने अपने पति के प्राइवेट पार्ट पर तेजाब डाल दिया गया। पुलिस पति की तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर जेल भेजवा दी। इस घटना की क्षेत्र में जोरों की चर्चा है।
एसओ गंभीरपुर अमित त्रिपाठी के मुताबिक 26 सितंबर 2026 को वादी मुकदमा मुकेश पाण्डेय पुत्र जगरनाथ पाण्डेय गंभीरपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। इनके तरफ से अपनी पत्नी के विरुद्ध प्रार्थना पत्र दिया गया कि दिनांक 26.09.2026 को ससुराल में किसी बात को लेकर विवाद के दौरान उसकी पत्नी द्वारा उसके प्राइवेट पार्ट पर तेजाब डाल दिया गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर आरोपी पत्नी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया। उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त तेजाब की बोतल भी बरामद कर ली गयी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *