दैनिक भारत न्यूज

आजमगढ़।
निजामाबाद थाने के बड़ा गांव निवासी विजय प्रताप यादव हरियाणा में बहादुरगढ़ के सेक्टर 17 में स्थित एशियन फुट वेयर कंपनी में इलेक्ट्रिशियन के पद पर काम करता था। कंपनी में काम करते समय करेंट की चपेट आने से उसकी मौत हो गई। उसका शव रविवार को गांव पहुंचा तो गांव में कोहराम मच गया। शव को देखकर परिवार के सदस्यों का रो रो कर बुरा हाल था। पत्नी पछाड़े मार मार कर रो रही थी। पिता जगमोहन रो रो कर बेसुध से हो गए थे। परिवार का करुण क्रंदन देख कर मौजूद लोगों की आंखें नम हो गई थीं। मृतक के पास एक पुत्र (5) तथा एक बेटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *