
आशीष तिवारी
आजमगढ़।
पंद्रह अगस्त दिन शनिवार की सुबह निर्धारित समय पर आयुक्त कार्यालय में मंडलायुक्त विवेक, डीआईजी सुनील कुमार सिंह, कलेक्ट्रेट में डीएम रविंद्र कुमार, एसपी डाक्टर अनील कुमार ध्वजारोहण किया जाएगा। इस दौरान वंदे मातरम गायन भी होगा।

जनपदीय कार्यक्रम हरिऔध कला केन्द्र में कारागार मंत्री दारा सिंह चौहान द्वारा ध्वजारोहण किया जाएगा। उनकी अध्यक्षता में सम्मान समारोह एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जायेंगे। इस दौरान कर वंदे मातरम गायन के साथ ही स्वाधीनता के भाव व मूल्यों को जनमानस में प्रचारित भी किया जायेगा।

जिलाधिकारी रविंद्र कुमार द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर पर ध्वजारोहण किया जायेगा। तत्पश्चात संगोष्ठी के माध्यम से स्वाधीनता संग्राम की समरवेदी में प्राणों की आहूति देने वाले अमर सेनानियों, जन नायकों को नमन करते हुए देशभक्ति पर उनके आदर्शों व मूल्यों को रेखांकित किया जायेगा।
इसी क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ0 अनिल कुमार द्वारा कार्यालय वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मुख्य विकास अधिकारी राकेश कुमार पटेल द्वारा विकास भवन व समस्त कार्यालयाध्यक्षों द्वारा अपने कार्यालय पर ध्वजारोहण किया जायेगा। साथ ही वंदे मातरम गायन सहित स्वाधीनता संग्राम, आजादी की कहानी, सांस्कृतिक कार्यक्रम, संगोष्ठी, हर घर तिरंगा कार्यक्रम को गरिमा व उत्सव के साथ मनाया जायेगा।

