दैनिक भारत न्यूज

पटवध।
बिलरियागंज ब्लाक अंतर्गत इंग्लिश मिडियम प्राथमिक विद्यालय नसीरपुर के प्रांगण से स्कूल चलो अभियान रैली प्रधानाध्यापक कपिल देव सिंह के नेतृत्व में स्कूल चलो रैली बच्चों द्वारा निकाली गई। प्रधानाध्यापक सहित शिक्षक क्षेत्र का भ्रमण करने के लिए निकले बच्चों ने नसीरपुर गांव नई बस्ती नसीरपुर बाजार का भ्रमण करते हुए बच्चों द्वारा आधी रोटी खाएंगे स्कूल पढ़ने जाएंगे। यह बच्चों का नारा है पढ़ी-लिखी नारी घर की उजियारी, शिक्षा अधिकार हमारा है, नारा लगाते हुए क्षेत्र का भ्रमण किया। गांव व बाजारों में सभी के दरवाजे पर जाकर शिक्षा की अलख जगाने के लिए निकले बच्चो जागो बच्चों और अपने बच्चों को घर से स्कूल जाने की प्रेरणा दो। बच्चों के इस नारों से पूरा क्षेत्र गुंजमान हो उठा। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक कपिल देव सिंह, नेहा प्रजापति, संगीता राय, मालती यादव, संगीता मिश्रा, नेहा सिंह, सुचित्रा यादव आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *