दैनिक भारत न्यूज

सीतापुर।
लखनऊ निवासी परदेशी बाबा के हत्या की गुत्थी सीतापुर जिले की पुलिस ने सुलझा लिया। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने उनकी हत्याकर शव में 12 किलें ठोंकी थी, ताकि उनकी आत्मा न भटके।
सीतापुर जनपद के संदना इलाके में बीते 13 मई को संदिग्ध अवस्था में एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ मिला। पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस जांच के दौरान शव की पहचान लखनऊ जनपद के मलिहाबाद निवासी सत्यनारायण उर्फ परदेसी बाबा के रूप में हुई। बताया जा रहा है कि परदेसी बाबा बीते कई वर्षों से इलाके की एक महिला का झाड़-फूंक के जरिए इलाज कर रहे थे। इसी दौरान महिला के बेटे और परदेसी बाबा के बीच विवाद हो गया।
एएसपी दुर्गेश कुमार के मुताबिक विवाद के बाद आरोपी युवक ने चाकू से परदेसी बाबा की हत्या कर दी। हत्या के बाद शव में 12 कीलें भी ठोक दिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि कुछ लोगों ने उसे बताया था कि यदि किसी तांत्रिक की हत्या के बाद उसके शव में 12 कीलें ठोक दी जाएं तो उसकी आत्मा नहीं भटकती। इसी अंधविश्वास के चलते आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया।
हत्या के बाद आरोपी शव को संदना इलाके में फेंककर फरार हो गया था। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया गया है। पुलिस आरोपी को जेल भेजने की कार्रवाई कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *