दैनिक भारत न्यूज

आजमगढ़।
जनपद में संचालित निम्न औषधि विक्रय प्रतिष्ठानों का निरीक्षण औषधि निरीक्षक सीमा वर्मा द्वारा किया गया। जॉच के दौरान औषधि प्रतिष्ठानों पर पायी गयी कमियों के आधार पर औषधि अनुज्ञापन प्राधिकारी (विक्रय) मण्डल आजमगढ़ द्वारा माह अप्रैल-2026 में निम्नलिखित औषधि प्रतिष्ठानों का अनुज्ञप्ति निलम्बित किया गया है। 01. मेसर्स शिवम मेडिकल हाल, राष्ट्रीय इंटर कालेज के सामने, तहबरपुर टीकापुर 07 दिन के लिए। 02. मेसर्स नेशनल मेडिकल स्टोर, मेहनगर बाजार को अग्रिम आदेश तक के लिए। 03. मेसर्स विशाल मेडिकल्स, खसरा नं0 593, ग्रा0 बरवां, पो0-मेहनाजपुर को अग्रिम आदेश तक के लिए। 04. मेसर्स कृष्णा मेडिकल स्टोर, गुलामी का पुरा, सदर को अग्रिम आदेश तक के लिए। 05. मेसर्स रविन्द्र मेडिकल हाल, खसरा नं0-782 छ, ग्राउंड फ्लोर, टीकापुर, निजामाबाद रोड, टीकापुर को अग्रिम आदेश तक के लिए। 06. मेसर्स जायसवाल मेडिकल स्टोर, मंदे को 10 दिन के लिए क्रय विक्रय पर रोक लगाते हुए निलम्बित किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *