दैनिक भारत न्यूज

छत्तीसगढ़ के बस्तर इलाके में सुरक्षाबलों और माओवादियों के बीच बीते तीन दिनों से लगातार मुठभेड़ जारी है। अब तक इस मुठभेड़ में 30 माओवादियों को पुलिस ढेर कर चुकी है। इस गोलीबारी में जवानों ने एक कुख्यात माओवादी को भी मार गिराया है, जिसके ऊपर डेढ़ करोड़ रुपये का इनाम था। इस माओवादी नेता का नाम बसवा राजू था, जो 1970 के दशक से देश में चलाए गए माओवादी आंदोलनों को सक्रिए बनाए हुए था।
नक्सलियों के चीफ डेढ़ करोड़ का इनामी नंबाला केशव राव उर्फ बसवा राजू उर्फ गगन्ना को डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड (DRG) के जवानों ने मार गिराया है। पुलिस फोर्स ने करीब 30 नक्सलियों को मार गिराया है। एंटी नक्सल ऑपरेशन अभी भी जारी है। बताते चलें कि नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ को नक्सलियों को अघोषित राजधानी भी कहते हैं।
सुरक्षा बलों ने इसी अबूझमाड़ में नक्सलवाद को गहरी चोट मुठभेड़ के जरिए पहुंचाई है। नक्सल संगठन के शीर्ष नेतृत्व को ढेर कर देना बड़ी उपलब्धि बताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *