दैनिक भारत न्यूज

आजमगढ़।
राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण तथा जनपद न्यायाधीश के निर्देश पर शासन के कल्याणकारी योजनाओं से आम जनता को लाभान्वित करने के लिए 22 फरवरी को मेगा कैंप का आयोजन किया जा रहा है। यह जानकारी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव अंकित वर्मा ने दी। वे बुधवार को अपने कार्यालय में पत्र प्रतिनिधियों रूबरू हुए। उन्होंने कहा कि हमारे संविधान ने कल्याणकारी राज्य की अवधारणा की है।जिसका अर्थ है कि शासन जनता के कल्याण के लिए योजनाएं बनाए। इसी क्रम में शासन की कल्याणकारी योजनाओं खास तौर महिलाएं बच्चे दिव्यांग तथा वंचित तबके के लिए बनाई गई योजनाओं का लाभ उन तक पहुंचे। इसके लाभार्थियों की पहचान कर उन्हें मदद पहुंचाने के लिए एक नवम्बर को बड़े पैमाने पर मेगा कैंप का आयोजन किया जा रहा है। लाभार्थियों को चिन्हित करने के लिए एक कमेटी का गठन किया गया है।इस कमेटी में जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ-साथ न्यायिक अधिकारियों को भी शामिल किया गया है। शासन की मंशा है की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सभी उचित लाभार्थियों तक पहुंचाया जाए और आम जनता को उनके अधिकारों से के प्रति जागरूक किया जाए।मेगा कैंप को सफल बनाने के लिए तहसील, ब्लॉक स्तर पर तैयारी की जा रही है कि सही लाभार्थियों का चयन किया जाय।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *