
दैनिक भारत न्यूज
रानी की सराय।
स्थानीय रेलवे स्टेशन के पास बुधवार की दोपहर एक महिला अपने दो बच्चों के साथ ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना से मौके पर हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर रानी की सराय थाने की पुलिस और जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस अपने स्तर से शव की पहचान कराने का प्रयास की। शिनाख्त न होने पर तीनों की लाश को मोर्चरी भेजवा दी। पुलिस अपने स्तर से शव की पहचान कराने के प्रयास में जुटी हुई है।
बुधवार की दोपहर को ताप्ती गंगा एक्सप्रेस ट्रेन जौनपुर जिले के शाहगंज की ओर से आजमगढ़ की ओर जा रही थी। इस ट्रेन का रानी की सराय स्टेशन पर ठहराव न होने की वजह से ट्रेन बीच वाले ट्रैक से स्पीड में गुजर रही थी। इस दौरान ट्रैक के किनारे खड़ी महिला ट्रेन के आते ही ट्रैक पर लेट गई। जिससे महिला और उसके दोनों बच्चों की कटकर मौत हो गई। इनके शरीर के लोथड़े आसपास बिखर गये। घटना के बाद मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर रानी की सराय और जीआरपी आजमगढ़ की पुलिस पहुंच गई। पुलिस टीम पहले तो शव की पहचान कराने का प्रयास की। काफी प्रयास के बाद भी शव की पहचान न होने पर लाष मोर्चरी में रखवा दिया। प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार सिंह के मुताबिक मृत महिला की उम्र करीब 32 साल और बच्चों में एक पांच और दूसरे की उम्र करीब तीन वर्ष के आसपास होगी। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि शव की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा। षिनाख्त होने के बाद ही सच का पता चल सकेगा।
