दैनिक भारत न्यूज

मऊ।
जिले में गुरुवार की शाम को एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां शादीशुदा प्रेमिका का एक खेत में शव मिला। लाश मिलने से सनसनी फैल गयी। पुलिस ने लाश पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया। वह प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ी थी। एक दिन पूर्व घर से लापता हो गयी थी।
बता दें कि घोसी थाना क्षेत्र के सरहरा जमीन सरहरा गांव में गुरुवार शाम एक 28 वर्षीय महिला का शव सिवान में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
मृत महिला की पहचान मीरा चौहान के रूप में हुई। मीरा का पड़ोस के एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। बताया जा रहा है कि इस प्रेम प्रसंग के चलते वह पहले भी कई बार घर छोड़ चुकी थी। मीरा और उसका प्रेमी कोतवाली पहुंचे थे। यहां दोनों ने साथ रहने की जिद पर अड़े थे। परिजनों के काफी समझाने के बावजूद वे नहीं माने और इसके बाद दोनों अचानक लापता हो गए थे। गुरुवार शाम करीब चार बजे सरहरा गांव के सिवान में महिला का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका अपने पति अखिलेश चौहान, पुत्र तीन साल आनंद और चार वर्षीय पुत्री आरुषि को पीछे छोड़कर चली गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *