
दैनिक भारत न्यूज
आजमगढ़।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा. अनिल कुमार ने बुधवार को कई पुलिस चौकियों के प्रभारी को बदलकर उन्हें दूसरी जगह तैनात कर दिए। ट्रांसफर होने वाले उपनिरीक्षकों में एक महिला भी शामिल है।
जिनका ट्रांसफर किया गया है। उसमें उपनिरीक्षक नरेंद्र विक्रम सिंह को अतरौलिया थाने के लोहरा, मुरारी मिश्रा को अहरौला थाना, अक्षय प्रताप सिंह को सिधारी थाने की मूसेपुर चौकी, नीरज कुमार शुक्ला को शहर कोतवाली के एलवल चौकी प्रभारी बनाया गया है। इसीक्रम में अमित कुमार तिवारी को निजामाबाद के रसीदगंज, सूरज तिवारी को जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के इमिलिया, जफर खां को तरवां थाने की पकड़ी पुलिस चौकी का प्रभारी बनाया गया है। इसीक्रम में उपनिरीक्षक सानिया गुप्ता को मेहनगर थाने के सिंहपुर चौकी प्रभारी, सुभाश तिवारी को कोतवाली फुलपुर, राजनारायण पांडेय को रौनापार थाने के महुला और विश्राम गुप्ता को जीयनपुर थाने पर तैनात किया गया है। एसएसपी के इस कार्रवाई से मातहतों में हड़कंप मचा हुआ है।
