
दैनिक भारत न्यूज
आजमगढ़।
दीदारगंज थाने की पुलिस बुधवार को भादो गांव में स्थित सोंगर पुलिया के पास वाहन चेकिंग के दौरान एक चोर को गिरफ्तार कर ली। तलाशी के दौरान उसके पास से चोरी के 30 लाख रुपये मूल्य के आभूषण बरामद हुए। पुलिस ने गिरफ्तार चोर का चालान कर जेल भेजवा दिया।
सीओ फूलपुर भूपेश पांडेय के मुताबिक गिरफ्तार चोर अशोक कुमार यादव पुत्र स्व. सूर्यनाथ है। वह दीदारगंज थाना क्षेत्र के बनगांव का निवासी है। सीओ ने बताया कि 17 नवंबर को बनगांव निवासी अरविंद जायसवाल ने थाने में तहरीर दिया कि 15 नवंबर की रात को चोर उनके घर से बक्सा तोड़कर उसमें रखा कीमती सामान चुरा ले गए। पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही थी। बुधवार को पुलिस भादो गांव में स्थित सोंगर पुलिया के पास वाहन चेकिंग कर रही थी। इस दौरान अशोक यादव अपनी कार से कहीं जा रहा था। शक के आधार पर पुलिस उसे रोककर गिरफ्तार कर ली। तलाशी के दौरान उसके पास से करीब 30 लाख रुपये मूल्य का आभूषण बरामद की। बरामद हुए आभूषणों में सोने की चेन, अंगूठियां, चूड़ियां, करधनी, माला, मांग टीका, नथिया, कान के फूल व टॉप्स तथा चांदी की पायल, करधनी आदि शामिल हैं। पूछताछ के दौरान चोर ने बताया कि पूरा परिवार छठ पर्व मनाने गया था। इस दौरान घर पर सुनसान माहौल देखकर वह भीतर घुस गया और करीब 30 लाख रुपये मूल्य का आभूषण चुरा ले गया।
