नरेंद्र बहादुर राय

बिलरियागंज।
तेरह नवंबर को रौनापार क्षेत्र के छः युवक पिकअप से गोरखपुर छठ पूजा का सामान खरीदने गए थे। वे सामान ले कर देर रात फोर लेन के रास्ते वापस घर लौट रहे थे। उनको क्या पता कि रस्ते में दुर्घटना इंतजार कर रही है। गोरखपुर के हाटा बाजार व बड़हलगंज के बीच एक पेट्रोल पंप के पास खड़ी ट्रेलर से उनकी पिकअप पीछे से टकरा गई थी। जिससे घायल सुदनीपुर निवासी हर्ष (18) पुत्र गुड्डू मद्धेशिया की मौके पर मौत हो गयी थी। शेष अन्य पांच घायल युवकों का अलग अलग अस्पताल में इलाज चल रहा था।
घायलों के परिवार उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए ईश्वर तथा छठ मईया से बिनती कर रहे थे कि इसी बीच मंगलवार को इलाज के दौरान मुलायम गुप्ता (20) की मौत होने की सूचना मिली तो मृतक के परिवार में भयंकर चीख पुकार मच गई। परिजन भगवान को कोष रहे थे कि उन्हें किस अपराध की यह सजा मिली है। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। गांव में भी मातम सा छाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *