दैनिक भारत न्यूज

आजमगढ़।
शासन के निर्देश पर जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने सोमवार की देर शाम को लालगंज और फूलपुर तहसील में नए तहसीलदारों को नियुक्त कर दिया। जबकि अन्य तहसील के तहसीलदारों के कार्यक्षेत्र में परिवर्तन कर दिया। इसके अलावा अन्य जनपदों से ट्रांसफर होकर आए नायब तहसीलदारों को जल्द से जल्द तैनाती वाले स्थलों पर पदभार ग्रहण करने का निर्देश दिया। नए नायब तहसीलदारों में वाराणसी, फतेहपुर, लखनऊ, कौशांबी, सिद्धार्थनगर और देवरिया जिले से आजमगढ़ में तैनात किए गए हैं। जबकि नवागत तहसीलदार ललितपुर, मऊ और सोनभद्र जिले से यहां भेजे गए हैं।
डीएम द्वारा जारी आदेश के क्रम में भानुप्रताप सिंह को लालगंज और अमित कुमार सिंह को फूलपुर तहसील का नया तहसीलदार नियुक्त किया है। जबकि न्यायिक तहसीलदार फूलपुर गौरव कुमार शाह को न्यायिक तहसीलदार सगड़ी, अंजू यादव को न्यायिक तहसीलदार निजामाबाद, हरीश कुमार यादव को न्यायिक लालगंज, गैरजनपद से आए धर्मेंद्र कुमार पांडेय को न्यायिक मेहनगर, शिवप्रकाश सरोज को बूढ़नपुर, नवीन निश्चल त्रिपाठी को सदर और दीपक कुमार तिवारी को तहसीलदार सगड़ी नियुक्त किया है। इसीक्रम में गैरजनपद से आए नायब तहसीलदारों में अनिल कुमार तिवारी को सगड़ी, रविंद्र कुमार मौर्य को निजामाबाद, राघवेंद्र पांडेय को सदर, ओमप्रकाश प्रथम को सगड़ी, अजुवेंद्र कुमार को बूढ़नपुर, सौरभ सिंह को फूलपुर, मिनी एल शेखर को सदर, जितेंद्र कुमार मिश्रा को सीलिंग सदर, अग्निवे मिश्रा को सदर से एडीए और राहुल कुमार को सगड़ी सीलिंग सदर के पद पर नियुक्त किया गया है। डीएम ने सभी अधिकारियों को तैनाती वाले स्थान पर तत्काल पदभार ग्रहण करने का निर्देश दिया है। साथ ही लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की चेतावनी दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *