दैनिक भारत न्यूज

मिर्जापुर।
माँ विंध्यवासिनी धाम में काशी कॉरिडोर के तर्ज पर बनने वाले विंध्यकारीडोर के कार्य मे तेजी आ गयी है। गुरुविर को कॉरिडोर की अधिग्रहित जमीन को खाली करवाने के लिए जिला प्रशासन ने बुलडोजर चलाया। विंध्याचल में नगर मजिस्ट्रेट अविनाश कुमार के नेतृत्व में बरतर तिराहा स्थित केशरवानी धर्मशाला के बाहर कॉरिडोर के लिए पहले से अधिग्रहित जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। प्रशासन की टीम ने बुलडोजर चलाकर निर्माण हटाते हुए जमीन खाली कराई। बरतर तिराहा पर प्रस्तावित भव्य प्रवेश द्वार के निर्माण से धाम का सौंदर्यीकरण और श्रद्धालुओं की सुविधाएं बढ़ेंगी। नगर मजिस्ट्रेट ने बताया कि पर्यटन विभाग की जमीन पर भी कुछ लोगों का कब्जा है। कब्जाधारियों को चार दिन की मोहलत दी गई है। समय सीमा में कब्जा न हटाने पर प्रशासन कार्रवाई करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *