
दैनिक भारत न्यूज
प्रयागराज।
जिले में भू-माफियाओं और जालसाजों ने राजस्व रिकॉर्ड में सार्वजनिक खाते के ‘पहाड़’ के रूप में दर्ज करोड़ों रुपये की 83 बीघा सरकारी जमीन को फर्जी तरीके से अपने नाम कराकर बेच दिया। जिसके बाद प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए 19 लोगों पर एफआईआर दर्ज की है।
प्रयागराज की बारा तहसील क्षेत्र के गोल्हैया गांव में भू-माफियाओं ने राजस्व अभिलेखों में सार्वजनिक खाते की ‘पहाड़’ के रूप में दर्ज करोड़ों रुपये की सरकारी भूमि को फर्जी तरीके से अपने नाम कराकर बेच डाला। लेखपाल प्राची सिंह परिहार की तहरीर पर लालापुर थाना पुलिस ने इस महाघोटाले में एक निजी कंपनी एके ड्रीम सिटी प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक सहित कुल 19 लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
जालसाजों ने भ्रष्टाचार के सहारे आराजी संख्या-01 की 83 बीघा 19 बिस्वा (लगभग 19.163 हेक्टेयर) जमीन का फर्जीवाड़ा कर खरीद-फरोख्त की, जिसे प्रशासन ने जांच के बाद निरस्त कर वापस सरकारी खाते में डाल दिया है।
