रिपोर्टः सुरेंद्र राय

पटवध।
बिलरियागंज ब्लाक क्षेत्र के पटवध सरैया में स्थित शिव मंदिर प्रांगण में मंगलवार को भूतपूर्व सैनिक व पूर्व अध्यापक अशोक कुमार राय के नेतृत्व में भव्य भंडारा का आयोजन किया गया। इस दौरान लोगों को सम्मानित किया गया।
भंडारे में हजारों की संख्या में लोगों ने भंडारा मे भाग लिया। इस दौरान कार्यकर्ता आने-जाने वाले लोगों को रोक-रोक कर प्रसाद ग्रहण कराया। ठंडा पानी पिलाया। इस तपती धूप में सभी लोगों को प्रसाद ग्रहण कराया गया। कार्यकर्ता इतना मुस्तैद थे कि सड़क से गुजरने वाले हर व्यक्ति को बिना प्रसाद व पानी ग्रहण किये जाने नहीं दे रहे थे।
अशोक कुमार राय भूतपूर्व सैनिक पूर्व अध्यापक ग्राम मानपुर पोस्ट पटवध कौतुक द्वारा आजमगढ़, मऊ, गोरखपुर और लखनऊ के साठ रिटायर्ड अध्यापक को अंग वस्त्र, स्मृति चिन्ह व माला पहनाकर सम्मानित किया। कौशल राय ने उपस्थित रिटायर्ड अध्यापक का स्वागत गीत के माध्यम से किया। अपनी धरा पर गीत गाकर समा बांध दी, लोगों के तालियों की गड़गड़ाहट से पूरा प्रांगण गुंजमान हो उठा। पूर्व रिटायर अध्यापक बिजेंदर राय ने वक्ता के रूप में इस कार्यक्रम की सराहना की, वहीं पूर्व रिटायर शिक्षक जगदीश पांडेय ने अपने व्यक्तित्व में कार्यक्रम की प्रशंसा किए। उन्होंने गुरु और शिष्य के बलपर प्रकाश डाला। जय देव राय ने कहा जो धरातल से ऊपर उठते हैं। वह संस्कार से भरपूर रहते हैं और गुरु का मान हमेशा बढ़ाते हैं। भूतपूर्व सैनिक पूर्व अध्यापक अशोक कुमार राय ने प्रधान प्रतिनिधि सुदेश्वरी दत्त उपाध्याय उर्फ रमन्टू को अंग वस्त्र स्मृति चिन्ह व माला पहनकर सम्मानित किया गया। शिवानंद पांडेय को अंग वस्त्र स्मृति चिन्ह व माला पहनाकर सम्मानित किया गया। इसी कड़ी में जय नारायण पांडेय, उदय राज राय, जयदेव राय, रामकरन राय, अखिलेश राय, हरिश्चंद्र राय, केदार राय, संजय राय राम, नैन राय, कपिल देव राय, जगदीश पांडेय, अमित राय, लखनऊ के सनातन नारायण सिंह, सूरजपुर मऊ राम प्रसाद सिंह, सुरेश प्रसाद राय, चंद्रपति यादव, कुरूंगा मऊ मुन्नर चौहान, बिजेंदर राय, आजमगढ़ कैलाश राय, सुभाष राय, रामसमुझ राय, जितेंद्र राय, रामजी राय, शिव शंकर मिश्रा, दिनेश राय, श्रीकांत पांडेय को सम्मानित किया गया। इस दौरान श्रीकांत पांडेय द्वारा मंत्रोचार करते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *