दैनिक भारत न्यूज

आजमगढ़।
हर वर्ष की भांति इस वर्ष बुधवार को श्री मारवाड़ी धर्मशाला में श्री राणीसती श्याम भक्त मंडल,श्री श्याम भक्त मंडल एवं नारायणी भजन संस्था द्वारा श्री राणीसती दादी जी का वार्षिकोत्सव बहुत ही दिव्य,भव्य एवं धूमधाम से मनाया गया।
इस अवसर पर सूरत से पधारी दादी जी की लाडली बेटी सुरभि बिरजुका ने अपने मधुर भजनों जिनमें मुख्य रूप से आज लगा दरबार दादी का दादी मां को आना है, मोटी सेठाणी म्हारो बेड़ो पार लगानो पड़सी, कीर्तन की है रात मैया आज थाने आनो है, दादी मां कल्याण भक्तों का कल्याण करो, से दादी मां को रिझाया और अयोध्या से पधारे नारायणी म्यूजिकल ग्रुप ने अपने संगीत और धुनों के माध्यम से भक्तों को झूमने पर मजबूर कर दिया। कीर्तन का शुभारंभ पंडित अनमोल शर्मा ने मुख्य यजमान बलराम तुलस्यान एवं संदीप सराफ के द्वारा दादी मां के आगे कलश पूजन करवाकर एवं उसके पश्चात दीपक और ज्योत जलाकर रात 8 बजे कराया जो रात 1 बजे तक चला। उसके उपरांत आरती करके वार्षिकोत्सव को विश्राम दिया गया। कीर्तन के दौरान दादी जी को भोग लगा कर सभी भक्तों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया।
संस्था के अध्यक्ष शोभित अडूकिया ने कार्यक्रम में पधारे सभी लोगों का आभार व्यक्त किया एवं उत्सव को सफल बनाने में लगे हुए संस्था के सदस्यों एवं समाज के साथियों का धन्यवाद प्रकट किया।
कीर्तन में मुख्य रूप से त्रिवेणी देवी, शुभम तोदी, अभयनाथ जालान,अशोक रुंगटा,संजय डालमिया,नीरज गोयनका, हिमांशु डालमिया, प्रदीप बैरसिया, प्रत्यूष डालमिया, देव प्रकाश अग्रवाल, कृष्ण तुलस्यान, सम्पत शर्मा, अभिषेक खंडेलिया, गौरव अग्रवाल, परितोष रुंगटा,अमृत अग्रवाल,अतुल अग्रवाल, श्रेय अग्रवाल,अतुल रुंगटा,ओम अग्रवाल,दीपक खंडेलिया, नागेश पोद्दार,अजय खंडेलिया, विनय रुंगटा एवं महिला मंडल से पूजा रुंगटा, विनीता तुलस्यान,सविता तुलस्यान,पारुल रुंगटा,ऋचा अग्रवाल, लवी अग्रवाल,श्वेता शर्मा,अंकिता खंडेलिया, सविता खंडेलिया,मनीषा खंडेलिया,नीलम रुंगटा आदि भक्तगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *