
नरेंद्र बहादुर राय
आजमगढ़।
देवगांव कोतवाली क्षेत्र के चिरकिहिट गांव के पास बेसो नदी में नहाते समय पानी में डूबने से 12 वर्षीय की मौत हो गई। एसडीआरएफ टीम ने काफी मशक्कत के बाद शव को दूसरे दिन गुरुवार को ढूंढ निकाला।
बालक अंश गांव के कुछ बच्चों के साथ बुधवार को करीब चार बजे शाम को बेसो नदी में नहाने गया था। नहाते समय गहरे पानी में चले जाने से वह डूबने लगा। साथ के अन्य बच्चे घबड़ाकर शोर मचाने लगे। वे भागकर गांव आये। फिर घटना की जानकारी अंश के परिवार को दी। परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर एसडीआरएफ टीम मौके पर पहुंची। बालक की नदी में छानबीन शुरू हुई किन्तु शाम हो जाने से कोई कामयाबी नहीं मिली। फिर अगले दिन गुरुवार को पहुंची टीम ने काफी मशक्कत के बालक का शव पानी से बाहर निकाला। बालक दो भाइयों में छोटा था। माँ नीतू का रो रो कर बुरा हाल है। अन्य परिवार के लोगों के रुदन देख कर उपस्थित लोगों की आंखे नम हो जा रही हैं।
