दैनिक भारत न्यूज

बिलरियागंज।
नवागत थानाध्यक्ष बिलरियागंज अतुल कुमार मिश्र ने चार्ज लेते ही यातायात नियमों के अनुपालन की दिशा में सख्त कदम उठाया है। वाहन चेकिंग के दौरान उन्होंने सियरहा श्रीनगर में सघन चेकिंग किया। इस दौरान कागजात व हेलमेट आदि के अभाव में कुल 100 वाहनों का चालान किया। चेकिंग के दौरान वाहन चालकों में हड़कंप मचा रहा। कुछ लोग मुख्य सड़क छोड़कर अपने वाहनों से अगल बगल के रास्तों से भागने लगे। थानाध्यक्ष ने भ्रमण कर क्षेत्रीय बाजारों में अतिक्रमण की स्थिति भी जाना। बिलरियागंज सहित प्रायः हर बाजार में सड़क की पटरियां अतिक्रमण की शिकार मिलीं। इस पर उन्हों अतिक्रमणकारी दुकानदारों को सख्त चेतावनी दिया कि वे शीघ्रातिशीघ्र स्वतः पटरियों पर से अतिक्रमण हटा लें। अन्यथा भविष्य में यदि कहीं पटरी पर अतिक्रमण पाया गया तो संबंधित के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई अवश्य सुनिश्चित की जाएगी। पटरी, दुकान लगाने के लिए नहीं बनी हैं। वह जनता के आवागमन में सुविधा के लिए है। थानाध्यक्ष की इस सख्ती का कितना असर पड़ता है यह तो भविष्य के गर्भ में है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *