दैनिक भारत न्यूज

आजमगढ़।
बरदह थाना क्षेत्र के लसड़ा कला गांव में बिजली गिरने से एक महिला की मौत हो गयी। जबकि छह झुलस गयी हैं। इनकी हालत गंभीर बताई जा रही। घटना के समय सभी महिलाएं खेत से घास निकाल रहीं थीं।
हादसे में 40 वर्षीय नीतू देवी की मौत हो गई, जबकि अनीता देवी, रेनू देवी, राधिका देवी, सरिता, संजना और गीता झुलस गयी। इनका अलग अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा।
उधर नीतू की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया गया कि नीतू के तीन पुत्र और एक पुत्री हैं। उनके पति मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं।
सूचना पर पहुंची बरदह पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना अध्यक्ष चंद्रदीप कुमार ने बताया कि पंचनामा तैयार कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। नियमानुसार परिजनों को सरकारी सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *