
दैनिक भारत न्यूज
आजमगढ़।
मंगलवार को गणेश मंडप सजाकर चाय पीने निकले दोस्तों की स्विफ्ट गाड़ी फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के जगदीशपुर पेट्रोल पंप के पास अनियंत्रित होकर अज्ञात वाहन से टकराकर पेड़ से भीड़ गयी। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गयी। जबकि छह लोग घायल हो गये। इनमें चार लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है।
घटना के समय कार में कुल नौ लोग सवार थे। यह लोग
फूलपुर कस्बे में गणेश मूर्ति व पंडाल सजाकर घर लौट रहे थे। जैसे ही इनकी कार जगदीशपुर पेट्रोल पम्प के पास पहुंची, कि कार तेजगति के कारण अनियंत्रित हो गयी। जिससे सामने से आ रहे अज्ञात वाहन से टकराते हुए पास के पेड़ से भिड़ गई।
जिससे निखिल गुप्ता (20) पुत्र रामफेर गुप्ता, सत्यम मोदनवाल (20) पुत्र रमेश मोदनवाल, लकी सोनकर (22) पुत्र अनिल सोनकर की मौत हो गई। घटना की सूचना अनुराग पाण्डेय पुत्र सुनील कुमार ने अपने पिता को दी। सूचना मिलते ही एम्बुलेंस, पुलिस व परिजन तत्काल घटनास्थल पर पहुंच गए। लोगों की मदद से घायल अनुराग पाण्डेय, शगुन उर्फ़ कौस्तुभ पाण्डेय, संजय बरनवाल पुत्र त्रिभुवन बरनवाल,अंश सोनकर पुत्र लालचंद सोनकर सहित सभी घायलों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर देख डाक्टर ने रेफर कर दिया। जहां चारों की हालत गंभीर बताई जा रही।
घटना की सूचना मिलते ही सीओ फूलपुर किरनपाल सिंह फोर्स के साथ मौके का मुआयना किए।
मृतक शिवम् मोदनवाल व लकी सोनकर की बस स्टाप फूलपुर पर जलपान व फल की दुकान है। जबकि निखिल मोदनवाल का घर शनीचर बाजार में वर्तमान नगर पंचायत अध्यक्ष आशीष बरनवाल के घर के पास है।
