
दैनिक भारत न्यूज
आजमगढ़।
पशु तस्करी में लिप्त एक ट्रक और डस्टर कार को डीएम रविंद्र कुमार के आदेश पर जब्त कर ली गई। कंधरापुर थाने की पुलिस की रिपोर्ट के आधार पर डीएम द्वारा यह कार्रवाई की गई। डीएम के इस कार्रवाई से पशु तस्करों में हड़कंप मचा हुआ है।
सीओ सिटी शुभम तोदी के मुताबिक 30 नवंबर 2025 को तात्कालीन एसओजी प्रभारी संजय कुमार सिंह की टीम और कंधरापुर थाने की पुलिस की संयुक्त कार्रवाई के चलते एक ट्रक पकड़ा गया। जिसमें 18 पशु लदे हुए थे। जबकि इस ट्रक के आगे डस्टर कार चल रही थी। जिसमें बैठे तस्कर रैकी कर रहे थे। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों को जेल भेजवा दिया। जबकि दोनों वाहन थाने में खड़ा करवा दिया गया। कंधरापुर थाने की पुलिस द्वारा पशु तस्करी में लिप्त इन दोनों वाहनों को जब्त करने के लिए डीएम को रिपोर्ट भेजा था। जिसके आधार पर डीएम ने इन दोनों वाहनों को जब्त करने का आदेश दिया। जिसके आधार पर कंधरापुर थाने की पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर लिया।
