
नरेंद्र बहादुर राय
आजमगढ़।
थाना कंधरापुर के चंदोर गांव निवासी पीयूष कुमार राय का का कहना है कि उसका पंजाब नेशनल बैंक कप्तानगंज में खाता है।
वह गुगल पे के माध्यम से खाते का संचालन करता है।28 मई 2026 को मोबाइल हैक कर उसके खाते से 95 हजार रु निकाल लिए गए। पैसे निकाल लिए जाने की जानकारी होने पर उसके होश उड़ गए। पीड़ित ने साइबर हेल्प लाइन 1930 नंबर पर घटना की शिकायत दर्ज कराई। मगर असंतोष जनक कार्रवाई के चलते उसे फिर थाना कंधरापुर में एफआईआर दर्ज कराना पड़ा। काफी छानबीन के बाद पता चला है कि निकाली गई रकम रोहित सोरेन यूनियन बैंकऑफ इंडिया के खाते में ट्रांसफर की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
