
दैनिक भारत न्यूज
आजमगढ़।
थाना तरवां पुलिस द्वारा ग्राम ऐरा कला गांव निवासी अभिषेक कुमार पुत्र विनोद राम, उम्र करीब 22 वर्ष को सोशल मीडिया पर देवी-देवताओं के संबंध में अभद्र टिप्पणी करने के मामले में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
इस दौरान आरोपी पुलिस के समझाने-बुझाने के बावजूद आरोपी के उत्तेजित होकर विवाद करने पर शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के दृष्टिगत धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत निरोधात्मक कार्रवाई की गयी। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
