दैनिक भारत न्यूज

लालगंज (आजमगढ़)।
वरिष्ठ अधिवक्ता समर बहादुर सिंह का विधि व्यवसाय में 50 वर्ष पूर्ण होने पर अधिवक्ताओं ने बृहस्पतिवार को उनको माला पहनाकर व मिठाई खिला कर स्वागत किया तथा दीर्घायु होने की कामना किया।दी बार एसोसिएशन के वरिष्ठ समिति के चेयरमैन समर बहादुर सिंह के पंजीकरण के 50 वर्ष पूरा होने पर अध्यक्ष नगेंद्र सिंह के नेतृत्व में बृहस्पतिवार को संघ भवन में आयोजित सम्मान समारोह में वरिष्ठ अधिवक्ता अमर नाथ यादव, धर्मेश पाठक, प्रसिद्ध नरायन सिंह, राजेश कुमार सिंह सहित कई अन्य ने माला पहनाकर और मिठाई खिला कर उनके दीर्घायु होने की कामना किया। नगेंद्र सिंह ने अधिवक्ताओं से समर बहादुर सिंह से सीख लेने की अपील करते हुए कहा कि उनका 50 वर्ष का कार्यकाल निर्विवाद रहा है। सहयोगियों द्वारा दिए गए सम्मान पर आभार व्यक्त करते हुए समर बहादुर सिंह ने कहा कि आप लोगों द्वारा जो प्यार व स्नेह अब तक मुझे दिया गया वही प्यार व स्नेह एक दूसरे के प्रति हमेशा बना रहना चाहिए। इस अवसर पर इंद्रभानु चौबे, अशोक कुमार अस्थाना, राजनाथ यादव,कैलाश सिंह, आनंद कुमार श्रीवास्तव, सुनिश कुमार श्रीवास्तव, विनय शंकर राय, देवधारी राय, हरी यादव, दया शंकर सिंह, विनय चतुर्वेदी, राम स्वारथ, कपिलदेव सिंह, प्रियंका राव, उत्कर्ष तिवारी, नित्यानंद सिंह सहित अन्य अधिवक्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *