दैनिक भारत न्यूज

मेंहनगर (आजमगढ़)
स्थानीय थाना क्षेत्र के शेर्रा गांव निवासी इन्द्राज चौहान उम्र 58 वर्ष पुत्र तिलकधारी शनिवार सुबह आसाम प्रदेश से घर लौटे थे।शाम 06:30 बजे साइकिल से
खरिहानी बाजार से वापस आते समय जैसे ही गांव की सड़क पर मुड़ने को हुए की खरिहानी बाजार की तरफ से तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने जोरदार टक्कर मारी, जिससे इंन्द्राज की शरीर के परखच्चे उड़ गए।
घटना की जानकारी होते ही गुस्साए ग्रामीणों ने कम्हरिया -इटौरा मार्ग शाम 7 बजे जाम कर दिया। घटना की सूचना पर स्थानीय थाना मेंहनगर के थाना प्रभारी निहार नंदन कुमार मय फोर्स पहुंचे, साथ ही आला अधिकारियों को सूचना देते हुए ग्रामीणों से वार्ता कर रात्रि 08:30 बजे जाम खुलवाने में सफल रहे।इस बीच तरवां थाना प्रभारी भी मत फोर्स पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल भेजा।

बताते चलें मृतक इंन्द्राज चौहान रोजी-रोटी के सिलसिले में आसाम रहते थे,और आज सुबह ही वापस आए थे।
मृतक के एक पुत्र जो मंदबुद्धि का है, जबकि एक पुत्री स्नातक की छात्रा है।इस घटना से पत्नी पार्वती का रोते -रोते बुरा हाल है। घटना के बाबत शेर्रा ग्राम प्रधान राजेश चौहान ने दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *