दैनिक भारत न्यूज

झांसी।
जिले के गुरसराय थाना क्षेत्र में गैंगरेप की शिकार युवती की इलाज के दौरान मौत हो गयी। परिजनों की तहरीर के आधार पर छह युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। आरोप है कि युवती को घर से अगवा किया गया था। रेप करते समय सभी वीडियो बनाए थे। इस घटना से आहत युवती ने जहर खा लिया था। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही है।
झांसी जिले के गुरसराय थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती अपने बाड़ा में किसी काम से गई थी। आरोप है कि वहां छह युवकों ने उसके साथ दुष्कर्म किया और घटना का वीडियो भी बनाया।
परिजनों का आरोप है कि वीडियो वायरल करने की धमकी से परेशान होकर युवती ने जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर दोपहर को उसे गुरसराय के निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां ठीक हो गई थी। इसके बाद घर चली गई। रात में हालत बिगड़ने पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। वहां पर मृत घोषित कर दिया गया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *