दैनिक भारत न्यूज

बरदह (आजमगढ़)। गोरखपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय की माता जमुरता देवी के निधन पर उनके पैतृक आवास जिवली में रविवार को प्रदेश सरकार कृषि कैबिनेट मंत्री सूर्य प्रताप शाही, विधायक बदलापुर जौनपुर रमेश चंद्र दुबे, शिक्षक संघ नेता बस्ती डा. संजय द्विवेदी समेत जनप्रतिनिधियों, भाजपा नेताओं एवं क्षेत्रीय लोगों ने पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की। सभी ने दिवंगत के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा और शोक संतप्त परिजनों को ढांढस बंधाया।
बता दें कि विनोद राय के यहां शोक संवेदना प्रकट करने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, उर्जा मंत्री एके शर्मा, वरिष्ठ अधिवक्ता विजय प्रकाश पांडेय, देवेंद्र नाथ पांडेय सहित तमाम छोटे बड़े नेताओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है। भाजपा जिलाध्यक्ष ध्रुव सिंह, विनोद राजभर आदि नेताओं की आगवानी कर रहे हैं।
इस दौरान लक्ष्मण विश्कर्मा, पूर्वमंत्री टूटुनटुन उपाध्याय, डा. राहुल राय, रमेश सिंह ने भी परिवार के दुख में शामिल होने और हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *