दैनिक भारत न्यूज

मेहनगर (आजमगढ़)।
बाल विकास परियोजना मेहनगर एवं पल्हना के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को मेहनगर ब्लॉक परिसर में तहसील स्तरीय पोषण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सैम/कुपोषित श्रेणी से बाहर निकलकर स्वस्थ हुए बच्चों और उनके परिजनों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
सीडीपीओ मेहनगर भैयालाल ने आंगनबाड़ी केंद्र कंझरी के अयनांश कुमार की माता शशिकला देवी तथा आंगनबाड़ी केंद्र रामगढ़ की इशिका की माता प्रमिला देवी को सम्मानित किया। स्वस्थ हुए बच्चों को टिफिन तथा उनकी माताओं को साड़ी प्रदान की गई। इस दौरान बच्चों को नियमित पोषण, स्वास्थ्य देखभाल और समय से आवश्यक उपचार उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया।
एनआरसी में बच्चों को भर्ती कराने तथा अभिभावकों को इसके लिए प्रेरित करने में उल्लेखनीय कार्य करने पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता शशिकला देवी और चंद्रकला देवी को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। वहीं पोषण ट्रैकर और प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना (पीएमएमवीवाई) में बेहतर कार्य करने पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता नादिरा बेगम और परमिला यादव को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी रवि कुमार, मुख्य सेविका प्रियंका सरोज, हर्षिता सिंह, पूनम सान्याल, सीमा राजभर, लीलावती देवी तथा ब्लॉक कोऑर्डिनेटर वीरेंद्र कुमार सहित विभागीय कर्मचारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने बच्चों के पोषण स्तर में सुधार के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *