नरेंद्र बहादुर राय

आजमगढ़।
थाना सरायमीर क्षेत्र अंतर्गत नई बाजार स्थित श्रीराम जानकी मंदिर से पांच सितंबर को दिन दहाड़े ही चांदी के मुकुट व नथिया आदि की चोरी हो गई थी। इससे श्रद्धालुओं में हड़कंप मच गया। मंदिर में हुई चोरी की सूचना पाते ही मंदिर कमेटी के सदस्य मौके पर पहुंचे। स्थानीय पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मंदिर में लगे सीसी कैमरा को बारीकी से खंगाला। कैमरे में एक महिला चोरी करते दिखाई दी। इससे चोरी का खुलासा करने में पुलिस का काम थोड़ा आसान हो गया। मंदिर कमेटी के सदस्यों की तहरीर पर पुलिस अज्ञात नाम से मुकदमा दर्ज कर चोरी का पर्दाफाश करने में जुट गई। अंततः पुलिस ने अभियुक्ता को गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने चोरी गए माॅल को भी बरामद करने में कामयाबी हासिल कर लिया। अभियुक्ता के खिलाफ जौनपुर व अंबेडकर नगर के विभिन्न थानों में चोरी व आबकारी के कुल सात मुकदमे पंजीकृत हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *