दैनिक भारत न्यूज

लखीमपुर खीरी।
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और केंद्रीय राज्यमंत्री पंकज चौधरी का लखीमपुर खीरी पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने संगठन को और मजबूत बनाने के साथ-साथ केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं तथा विकास कार्यों की समीक्षा की। झिनापुरवा गांव और सैधरी स्थित एक कोल्ड स्टोर में आयोजित बैठकों में पार्टी पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ विस्तार से मंथन किया गया।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी सबसे पहले झिनापुरवा गांव पहुंचे, जहां पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्रा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इसके बाद वह सैधरी स्थित एक कोल्ड स्टोर पहुंचे, जहां संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्रीय अध्यक्ष अवधेश त्रिवेदी, जिलाध्यक्ष अरविंद गुप्ता, जिले के विधायक, पार्टी पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
बैठक में संगठन विस्तार, बूथ सशक्तिकरण, आगामी कार्यक्रमों की रणनीति, केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने और जिले में चल रहे विकास कार्यों पर विस्तार से चर्चा की गई। प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से जनता के बीच लगातार सक्रिय रहने और सरकार की उपलब्धियों को घर-घर पहुंचाने का आह्वान किया। साथ ही संगठन की मजबूती के लिए सभी पदाधिकारियों को जिम्मेदारी के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *