
दैनिक भारत न्यूज
आजमगढ़।
शारजाह से चला युवक वाराणसी एयरपोर्ट पर उतरने के बाद भी अब तक घर न पहुंचने पर परिजनों ने चिंता जताते हुए पुलिस के उच्चाधिकारियों से उसकी खोज करने की गुहार लगाई है। जहानागंज थाना क्षेत्र के जगदीशपुर बरहतिल गांव का राकेश प्रजापति रोजी रोटी के लिए शारजाह गया था। राकेश 13 मई बुधवार को सुबह वाराणसी एयरपोर्ट पर उतरा लेकिन घर नहीं पहुंचा। उसके घर न पहुंचने पर परेशान परिजन वाराणसी एयरपोर्ट पहुंचे। जहां पुलिस चौकी को राकेश के गायब होने की सूचना दी। एयरपोर्ट के सीसीटीवी फुटेज में राकेश एयरपोर्ट से निकलता हुआ दिखाई दे रहा है, लेकिन उसके बाद से उसका कुछ पता नहीं है। परेशान परिजनों पुलिस के उच्च अधिकारियों से उसकी सुरक्षा की गुहार लगाई है और इस संबंध में मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी अपनी शिकायत दर्ज कराई है।
