
दैनिक भारत न्यूज
आजमगढ़।
अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक डा. अनिल कुमार ने हत्या, लूट, डकैती, गोवध, दुष्कर्म, चोरी व अन्य संगीन अपराधों में संलिप्त 78 अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोली है। एसपी के इस कार्रवाई से हड़कंप मचा हुआ है।
पुलिस अधीक्षक के मुताबिक अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण किया जा रहा। इसके लिए सख्त कार्रवाई की जा रही है।
एसपी ने बताया कि आजमगढ़ पुलिस द्वारा दिनांक 20.09.2025 से अब तक हत्या, लूट, डकैती, रंगदारी, गोवध, गो-तस्करी, हत्या का प्रयास, चोरी, नकबजनी, अपमिश्रित शराब, धोखाधड़ी, दुष्कर्म एवं मारपीट जैसे संगीन अपराधों में संलिप्त कुल 78 अपराधियों के विरुद्ध हिस्ट्रीशीट खोलने की कार्यवाही की गयी है।
जनपद पुलिस द्वारा चिन्हित अपराधियों के आपराधिक क्रियाकलापों पर सतत निगरानी रखते हुए उनके विरुद्ध प्रभावी वैधानिक कार्यवाही की जा रही है, जिससे कानून व्यवस्था सुदृढ़ हो तथा अपराधियों में पुलिस का भय व्याप्त रहे।
जिनके खिलाफ कार्रवाई की गयी है। उसमें थाना गम्भीरपुर व अहरौला से 11-11, थाना मुबारकपुर एवं निजामाबाद से 06-06, थाना महराजगंज, जीयनपुर व सिधारी से 05-05, थाना फूलपुर एवं अतरौलिया से 04-04, थाना मेंहनगर, कंधरापुर एवं तरवां से 03-03, थाना नगर कोतवाली, मेहनाजपुर, देवगांव एवं बिलरियागंज से 02-02 तथा थाना रौनापार, तहबरपुर, सरायमीर, बरदह एवं कप्तानगंज से 01-01 अपराधी का नाम शामिल है।
