दैनिक भारत न्यूज

आजमगढ़।
मां काली मंदिर तिलखरा, लालगंज परिसर में श्री हनुमान जी मंदिर के निर्माण हेतु भूमि पूजन किया गया। ब्राह्मणों ने वैदिक विधि विधान से पूजन ,हवन तथा आरती कर श्री हनुमान जी मंदिर की आधार शिला रखी। त्रिभुवन सिंह पुत्र स्वर्गीय राम बदन सिंह मुख्य यजमान थे। ओम प्रकाश सिंह पूर्व प्रधानाचार्य तिलखरा ने बताया कि मां काली मंदिर का निर्माण स्वर्गीय बद्री नारायण सिंह व स्वर्गीय झलक धारी सिंह तिलखरा पुत्र देवकी सिंह ने सन 19 47 में कराया था। 21 मई 2013 में आत्म अनुसंधान आश्रम मई खरगपुर के महाराज बाबा विशाल भारत की प्रेरणा से मां काली की मूर्ति स्थापना और प्राण प्रतिष्ठा हुई थी। ज्ञात हो कि इसके पूर्व मन्दिर में मां काली का चौरा बनाकर पूजा आराधना होती थी। किम्वदन्ती है कि उस समय मां काली ने किसी व्यक्ति को स्वप्न में दर्शन देकर मूर्ति स्थापना से मना किया था। इसलिए मंदिर के अंदर मां काली का चौरा बनाकर पूजा आराधना अनवरत हो रही थी। आज दिनांक एक मई 2026 को मन्दिर परिसर में ही बजरंगबली के मन्दिर निर्माण हेतु भूमि पूजन कार्यक्रम सम्पन्न हुआ है। जिसमें क्षेत्र के लोगों ने अत्यंत श्रद्धा और विश्वास के साथ भाग लिया। बजरंगबली कलयुग के सबसे प्रिय देवता हैं। सीता जी की खोज के समय जामवंत जी हनुमान जी को उनके बल की याद कराते हुए कहते हैं कि – कवन सो काज कठिन जग माहीं,जो नहिं होइ तात तुम पाहीं। पूजा अर्चना में मुख्य यजमान त्रिभुवन सिंह के अतिरिक्त ओम प्रकाश सिंह, प्रिंस सिंह, पूर्व प्रधान अरुण कुमार सिंह, धनंजय सिंह, परमात्मा शरण सिंह, नरेंद्र सिंह, डीडी विश्वकर्मा,अजय, ओंकार, अनिकेत उर्फ शुभम् सिंह, भानू पाठक,दीपक, सुरेश सिंह, लल्ली सिंह, समशेर सिंह, बब्बू, घनश्याम सिंह, अभिषेक, संजय दीपक, सन्तोष ,विजय प्रताप,शम्भू दीना, श्याम नारायण,श्याम जीत,प्रमोद, घनश्याम बिरला, जनार्दन सिंह,दीनानाथ,सोनू ,शरद,सौरभ, अजीत,रोहित,हृदय नरायन, राजीव,मनीष, रामसिंह रणविजय,राजेश,श्याम जीत, आदि सैकड़ो की संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *