
दैनिक भारत न्यूज
आजमगढ़।
डीएम रविंद्र कुमार के निर्देश पर शुक्रवार को बरदह थाना क्षेत्र के नरवें गांव निवासी विकास सिंह की 51 लाख से अधिक की संपत्ति पुलिस ने जब्त कर लिया। विकास सिंह चर्चित कोडीन कफ सिरफ मामले का आरोपी है। पुलिस के इस कार्रवाई से हड़कंप मचा हुआ है।

घटना के संबंध में एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने बताया कि प्रदेश के चर्चित कोडीन कफ सिरफ घोटाले के आरोपियों में बरदह थाना क्षेत्र के नरवें गांव निवासी विकास सिंह भी है। विकास आदि ने घोटाला के जरिए तमाम अपना काला साम्राज्य खड़ा कर लिया है। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज है। जांच साइबर क्राइम थाना प्रभारी देवेंद्र प्रताप सिंह को सौंपी गयी है। जांच के दौरान पुलिस विकास सिंह के नरवें गांव और लखनऊ में बुक फ्लैट आदि का पता लगाया। शुक्रवार को डीएम के आदेश पर पुलिस विकास सिंह की करीब 51 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति को कुर्क करते हुए नोटिस चस्पा करवा दिया। पुलिस के इस कार्रवाई से हड़कंप मचा हुआ है। इस अवसर पर सीओ लालगंज भूपेश पांडेय, एसओ बरदह के साथ भारी भरकम पुलिस फोर्स मौजूद रही।
