दैनिक भारत न्यूज

आजमगढ़।
जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित की गयी। जिसमें चकबंदी विभाग के कार्यों की समीक्षा की गयी।
डीएम ने निर्देश दिया कि सभी चकबंदी अधिकारी नियमित रूप से कोर्ट में बैठना सुनिश्चित करें। कोर्ट केस में डिस्पोजल की संख्या बढ़ाएं।
जिलाधिकारी ने कहा कि प्रक्रियाधीन चकबंदी ग्रामों से किसी भी प्रकार की गड़बड़ी की शिकायत नहीं आनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सरायमोहन ग्राम के चकबंदी कार्य क़ो अगस्त माह के अंत तक पूर्ण करायें। उन्होंने कहा कि ग्रामो में चल रहे चकबंदी कार्य का सभी एसओसी नियमित रूप से भ्रमण करें एवं ग्रामो में बैठक कर ग्रामीणों की समस्याओं क़ो सुनें एवं नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही करें, जिससे कि किसी ग्राम में किसी भी चकबंदी लेखपाल द्वारा चकबंदी कार्य में गड़बड़ी न करे। इसके साथ ही लापरवाह एवं गड़बड़ी करने वाले चकबंदी लेखपालों के विरुद्ध कार्रवाई भी करें।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि धारा 52 के अंतर्गत ग्रामो में प्रक्रियाधीन कार्य को मई के प्रथम सप्ताह में पूर्ण कर रिपोर्ट प्रेषित करें। उन्होंने कहा कि लंबे समय से एक ही जगह पर तैनात चकबंदी लेखपाल के कार्य क्षेत्र में बदलाव किया जाए। उन्होंने कहा कि पिछले एक वर्ष आईजीआरएस में जिन लेखपालों के विरुद्ध सबसे ज्यादा शिकायत आई है, उनमें से 05 लेखपालों को दूसरे तहसील में स्थानांतरित किया जाए। बैठक में मुख्य राजस्व अधिकारी संजीव ओझा, उपसंचालक चकबंदी रामकिशोर एवं समस्त एसओसी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *